फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नए साल से चितई ग्वल देवता मंदिर में विवाहकरना महंगा

नए साल से चितई ग्वल देवता मंदिर में विवाहकरना महंगा

Sun, 17 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
नए साल से चितई ग्वल देवता मंदिर में विवाहकरना महंगा
अल्मोड़ा। लाखों लोगों की आस्था के केंद्र चितई ग्वल देवता मंदिर में नए साल से शादी करना महंगा हो जाएगा। मंदिर समिति ने पंजीकरण शुल्क 200 से बढ़ाकर 400 करने का फैसला किया है। सफाई के लिए ली जा रही 100 रुपये की रकम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हिंदू नव वर्ष से यह दरें प्रभावित हो जाएंगी। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि मंदिर अब सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में रहेगा।
विज्ञापन

प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में इस बार सहालग सीजन के दौरान नवंबर-दिसंबर में 69 विवाह कार्यक्रम संपन्न हुए। चितई मंदिर समिति के बनाए नियमों के तहत बिना आधार कार्ड के यहां विवाह पर पाबंदी है। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार कार्ड नहीं दिखाने पर इस बार करीब 20 से 25 लोगों को लौटाया गया। पिछले दिनों एसडीएम के निर्देश पर मंदिर समिति की बैठक में अगले साल हिंदू नव वर्ष से विवाह के लिए पंजीकरण शुल्क बढ़ाने पर सहमति बनी। अब तक दो सौ रुपये पंजीकरण शुल्क और सौ रुपये सफाई शुल्क देय था। मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी प्रस्ताव पारित किया है। मंदिर में पिछले छह सालों से रंग रोगन भी नहीं किया गया है। इसके लिए इस बार करीब 2.50 लाख का आगणन प्रशासन को भेजने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed