{"_id":"59f4bf6f4f1c1b68678b82f1","slug":"171509212015-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी लोनिवि कार्यालय में रही तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी लोनिवि कार्यालय में रही तालाबंदी
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अधिकारियों पर कथित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राजकीय ठेकेदार संघ के बैनर तले ठेकदारों ने तीसरे दिन भी लोनिवि अधीक्षण अभियंता और निर्माण खंड कार्यालय में तालाबंदी जारी रखी। इसके बाद ठेकेदारों ने लोनिवि अधीक्षण अभियंता कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। उन्होंने सरकार से दोनों अधिकारियों के तबादले की मांग उठाई।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता की कार्यप्रणाली से ठेकेदारों का उत्पीड़न हो रहा है। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता द्वेष भावना से ठेकेदारों का उत्पीड़न कर रहे हैं। दीपावली के मौके पर कार्य पूर्ण होने के बाद भी ठेकदारों को पूर्ण भुगतान नहीं किया गया। आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
रानीखेत के ठेकेदारों ने भी आंदोलन को समर्थन जताया। धरने पर ठेकेदार संघ के अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र कनवाल, सचिव पृथ्वीराज सिंह मटेला, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मेहरा के अलावा काफी संख्या में ठेकेदार शामिल हुए।