फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ठेकेदारों ने लोनिवि एसई और ईई कार्यालय में जड़े ताले

ठेकेदारों ने लोनिवि एसई और ईई कार्यालय में जड़े ताले

Thu, 26 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदारों ने  लोनिवि एसई और ईई कार्यालय में जड़े ताले
अल्मोड़ा। उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राजकीय ठेकेदार संघ के बैनर तले ठेकेदारों ने बृहस्पतिवार को लोनिवि अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता निर्माण खंड के कार्यालय में ताले जड़ दिए। ठेकेदारों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोनों अधिकारियों का तबादले होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन


लोनिवि में कार्य कर रहे ठेकेदार लोनिवि परिसर पहुंचे। ठेकेदारों ने नारेबाजी कर अधीक्षण अभियंता और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय में ताले लगा दिए। इस मौके पर वक्ताओं ने अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितता और ठेकेदारों के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। उन्होंने छह करोड़ की निविदाओं का हिसाब भी सार्वजनिक करने की मांग उठाई। आरोप लगाया कि अधीक्षण अभियंता द्वारा समयवृद्धि और वेरिएशन प्रकरणों को लटकाकर ठेकेदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। दीपावली के मौके पर ठेकेदारों को किए गए कार्यों का पूर्ण भुगतान भी नहीं किया गया। ई-पेमेंट की पूर्व की जमानत धनराशि का भुगतान भी लंबित है।
विज्ञापन


ठेकेदारों ने ऐलान किया कि जब तक दोनों अधिकारियों का तबादला नहीं हो जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा। शुक्रवार 27 अक्तूबर को सभी ठेकेदारों से प्रात: 10 बजे गांधी पार्क पहुंचने की अपील की गई। प्रदर्शन में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र कनवाल, सचिव पृथ्वीराज सिंह मटेला, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मेहरा, खीम सिंह बोरा, कमल कुमार पांडे, कमल लटवाल, महेश नयाल, पूरन पालीवाल, सुंदर ंसिह मेहरा, बालम सिंह चिलवाल, अरविंद सिंह बिष्ट, जगदीश चंद्र भट्ट, डीएन जोशी, मदन सिंह कुंजवाल, गोपाल सिंह मेहता, प्रयाग सिंह बिष्ट आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed