{"_id":"59cfcee44f1c1bb6538b513f","slug":"171506791140-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेता आज से हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेता आज से हड़ताल पर
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य खाद्य योजना के कार्ड धारकों को चावल, गेहूूं का वितरण बंद कर इसके बदले डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना लागू करने के विरोध और मानदेय देने की मांग को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने एक अक्तूबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं के हड़ताल में जाने पर राशन कार्ड धारकों को दिए जाने वाले सस्ते अनाज का वितरण प्रभावित होने की आशंका है। इस स्थिति से निपटने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है।
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय साह ने बताया कि राज्य खाद्य योजना के कार्ड धारकों को चावल, गेहूूं का वितरण बंद कर इसके बदले डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की योजना लागू करने के विरोध में और मानेदय देने की मांग को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के आह्वान पर गल्ला विक्रेता एक अक्तूबर से हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेता लंबे समय से मांगें पूरी करने का शासन-प्रशासन से अनुरोध करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इधर सस्ता गल्ला विक्रेताओं के हड़ताल के कारण राज्य खाद्य योजना के कार्ड धारकों को सस्ते अनाज का वितरण प्रभावित होने की आशंका है। इस स्थिति से निपटने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। जिला पूर्ति अधिकारी तेलबल सिंह ने बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल पर जाने पर राशन वितरण प्रणाली पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। विभाग ने वैकल्पिक तैयारी की है। अन्य विभागों से समन्वयक कर राशन वितरण किया जाएगा।