{"_id":"5968f9004f1c1b8d7a8b462a","slug":"171500051712-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धों के लिए जिले में वृद्धाश्रम खुलना जरूरी: डा. चंद्र 15-57-08","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धों के लिए जिले में वृद्धाश्रम खुलना जरूरी: डा. चंद्र 15-57-08
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से धामस में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर लगा। इसमें प्राधिकरण के सचिव डॉ. शेष चंद्र ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा नाल्सा योजना के तहत उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण संबंधी अधिकारों के लिए जिले में वृद्धाश्रम खुलना जरूरी है ताकि वृद्ध लोग वहां आराम से रह सकें। सरकारी अधिकारी, पुलिस तथा एनजीओ उनकी देखभाल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक अपनी शर्तों के मुताबिक अपनी संतानों को संपत्ति आवंटित कर सकते हैं। यदि नातेदार तथा संतान सक्षम होते हुए भी उनका भरण पोषण नहीं करते हैं तो उन्हें तीन महीने तक की सजा अथवा पांच हजार रुपये का जुर्माना हो सकता है। ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश लाल ने राशन कार्ड बनाने तथा बुजुर्गों के लिए आवास उपलब्ध कराने संबंधी योजना की जानकारी दी। मटेला के प्रधान भोपाल राम ने क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर रोष जताया। इस मौके पर 250 सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का वितरण किया गया। वहां पर धामस की प्रधान गीता देवी, गोविंदी बिष्ट, गीता बिष्ट, सरस्वती देवी, रमा देवी, मुन्नी बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, विनीता आर्या आदि थे।