फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   समय से पहले फल आने पर हो रहा शोध

समय से पहले फल आने पर हो रहा शोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
समय से पहले फल आने पर हो रहा शोध
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शिलांग (मेघालय) की काफल प्रजाति को यहां उगाने का सफल प्रयोग और महत्वपूर्ण फर्न प्रजातियों को एक स्थान पर विकसित करने के बाद अब अनुसंधान वन क्षेत्र कालिका की ओर से मौसम परिवर्तन के कारण कई प्रजातियों में समय से पहले आ रहे पुष्प और फल विषय पर शोध किया जा रहा है। इसके लिए हिसालू प्रजाति को चयनित किया गया है। कालिका वन क्षेत्र के तीन से चार किमी एरिया को इसके लिए चयनित किया गया है। प्रयोग में पांच साल का समय लगेगा।
विज्ञापन


बता दें कि अनुसंधान वन क्षेत्र कालिका की तरफ से इससे पूर्व फर्न की नर्सरी विकसित की है, मेघालय के काफल प्रजाति को यहां उगाने का सफल प्रयोग किया गया था। अब अनुसंधान केंद्र क्लाइमेट चेंज (मौसम परिवर्तन से होने वाले प्रभावों) पर एक नया प्रयोग करने जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि पिछले पांच छह वर्षों से उत्तराखंड के मध्य हिमालय क्षेत्रों में कुछ प्रजातियों में समय से पहली ही पुष्प और फल आ रहे हैं। जिसमें बुरांश, किल्मोड़ा और हिसालू प्रजातियां प्रमुख हैं। प्रयोग के लिए वन क्षेत्र द्वारा हिसालू प्रजाति का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसालू एक झाड़ीनुमा पौधा है, जिसका वानस्पतिक नाम रूबस एलीपटिक्स है जो भूमि संरक्षण के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण प्रजाति है। इसके फल मीठे तथा औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। प्रयोग के लिए कालिका क्षेत्र की तीन चार किमी की एरिया को चयनित किया गया है। यहां प्रचुर मात्रा में हिसालू की पौध उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed