{"_id":"5ca2591dbdec222aaf37ca36","slug":"161554143517-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे परिसर के योग शिक्षा विभाग में दस दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 14 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे परिसर के योग शिक्षा विभाग में दस दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 14 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर के योग शिक्षा विभाग के तत्वावधान में योग विभाग में 14 से 23 अप्रैल तक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का चिकित्सकीय अनुप्रयोग विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला होगी। योग शिक्षा विभाग में हुई बैठक में कार्यशाला की तैयारियों पर चर्चा की गई।
परिसर के योग शिक्षा विभागाध्यक्ष और कार्यशाला संयोजक डॉ. नवीन चंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यशाला में योग से जुड़ी विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों द्वारा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य संवर्धन, चिकित्सीय अनुप्रयोग तथा आत्मिक विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। देश भर से आए विशेषज्ञों द्वारा देश भर से आने वाले करीब पांच सौ प्रतिभागियों को विभिन्न क्रियाओं में प्रशिक्षित किया जाएगा।
आवासीय विवि अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. एचएस धामी, एसएसजे परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, कला संकायाध्यक्ष प्रो. एसए हामिद, कुलानुशासक डा. देवेंद्र सिंह बिष्ट, महादेवी वर्मा सृजनपीठ रामगढ़ के निदेशक प्रो. देव सिंह पोखरिया कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
कार्यशाला में देशभर से योगाचार्य, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे। इस मौके पर डा. प्रेम प्रकाश पांडेय, डॉ. लल्लन कुमार सिंह, पवन जोशी, संदीप सिंह नयाल, गिरीश अधिकारी, कृष्णा बिष्ट, हेमलता अवस्थी, डा. ललित चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।