{"_id":"5aaaaaed4f1c1b92778b599f","slug":"161521134317-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण सरकार का एक तुगलकी फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण सरकार का एक तुगलकी फरमान
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में गठित सर्वदलीय संघर्ष समिति ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरूवार को चौघानपाटा में धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने जिला विकास प्राधिकरण को सरकार का तुगलकी फरमान बताते हुए प्राधिकरण के खिलाफ एकजुट होकर जन आंदोलन खड़ा करने की बात कही।
गांधी पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान प्राधिकरण का विरोध कर रहे लोगों ने सभा करते हुए आरोप लगाया कि प्राधिकरण बनने के बाद से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार टस से मस नहीं हो रही है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन के माध्यम से प्राधिकरण से आ रही कठिनाइयों की जानकारी दे दी गई थी।
वक्ताओं ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जन आंदोलन खड़ा करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार जन दबाव के आगे ही झुक सकती है। इस दौरान प्राधिकरण के विरोध में नारेबाजी भी हुई। धरने की अध्यक्षता आनंद सिंह ऐरी ने की जबकि संचालन अख्तर हुसैन और युसूफ तिवारी ने किया। धरने पर अरुण पंत, पीसी तिवारी, अशोक पांडे, महेश परिहार, हर्ष कनवाल, मनोज सनवाल, हेम चंद्र जोशी, दिनेश पांडे, निर्मल रावत, राजीव कर्नाटक, रीता दुर्गापाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।