{"_id":"5a1d8daa4f1c1ba7678be66b","slug":"161511886250-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपाध्यक्ष ने हुक्का क्लब में सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपाध्यक्ष ने हुक्का क्लब में सुनी समस्याएं
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने हुक्का क्लब में आयोजित कार्यक्रम में रामशिला वार्ड के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा उठाई गईं समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
पालिका सभासद विद्या बिष्ट ने कहा कि वार्ड के मोहल्लों में खुली नालियों में मल निस्तारण बंद करने के लिए सीवर लाइन का निर्माण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वार्ड के सभी मोहल्लों में जल्द सीवर लाइन बनाई जाए। दीपा बिष्ट ने डुबकिया मोहल्ले में पानी की निकासी के उचित प्रबंधन करने की मांग की। इसके अलावा लोगों ने अन्य समस्याएं भी विधायक के सम्मुख रखी।
चौहान ने कहा कि जनता द्वारा उठाई गईं समस्याओं को हल कराने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। सरकार स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर चारु तिवारी, अवनी अवस्थी, अनिल साह, राधिका जोशी, मंजू अग्रवाल, कैलाश गुरुरानी, मीना भैसोड़ा, लक्की वर्मा, पूजा बिष्ट, मंजू अग्रवाल, बीना नयाल, उमा बिष्ट, विमला बिष्ट, नंदी रौतेला, बीना रावत आदि मौजूद थे।