फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाएं खिलाड़ी: चौहान

खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाएं खिलाड़ी: चौहान

Thu, 16 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाएं खिलाड़ी: चौहान
धौलछीना (अल्मोड़ा)। जीआईसी धौलछीना खेल मैदान मेें तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हो गई है। पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले चरण में पिंकी, चंचल, सूरज, पुष्पा, मनोज, प्रियंका, दिव्या, ललित, अनीता और अंकित और संजना ने बाजी मारी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-19 बालिका वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में पिंकी बिष्ट, कोमल मटेला, रूपा तथा दो सौ मीटर में हंसा, अंजली आर्या, ममता नेगी और 200 मीटर बालक वर्ग में चंचल मेहरा , नीरज बिष्ट, विनोद चंद्र ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सूरज सिंह रावत, भगवान सिंह, लोकेश कुमार और बालिका वर्ग में पुष्पा चम्याल, ललिता बोरा, दीपा जीना क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में मनोज मेहरा, नरेंद्र कुमार, भगवान सिंह तथा बालिका वर्ग में प्रियंका बोरा, ललिता बोरा, तारा नेगी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ललित चम्याल, दीपक कुमार, गौरव बिष्ट, बालिका वर्ग मे दिव्या आर्या, ज्योति बोरा, कविता तथा 800 मीटर दौड़ में ललित सिंह चम्याल, गोपाल सिंह रावत, संदीप गुसाई और बालिका वर्ग में अनीता आर्या, मनीषा बोरा, तमन्ना बिष्ट ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर-10 की 200 मीटर दौड़ में अंकित बिष्ट, अंकित कुमार, लोकेश सुप्याल तथा बालिका वर्ग में संजना सुप्याल, कंचन बिष्ट तथा काजल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed