{"_id":"599f07774f1c1b193c8b45d9","slug":"161503594359-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों को मिले शीतकालीन अवकाश का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों को मिले शीतकालीन अवकाश का वेतन
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अतिथि शिक्षकों ने जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर पिछले शैक्षिक सत्र के शीतकालीन अवकाश का वेतन देने की मांग उठाई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जिले में अतिथि शिक्षकों के पिछले शैक्षिक सत्र 2016-17 के शीतकालीन अवकाश का वेतन रोक दिया गया है, जबकि अन्य जिलों में संविदा शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश का वेतन मिल चुका है। इसके अलावा जिले में मार्च 2017 का वेतन भी संविदा शिक्षकों को नहीं मिला है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र दिए गए हैं पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द लंबित देयकों का भुगतान नहीं किया गया तो संविदा शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन शिक्षा निदेशक को भी भेजा गया है। ज्ञापन देने वालों में अनिल बिष्ट, देवेंद्र चम्याल, महेंद्र चम्याल, राकेश कुमार, कमलेश पांडे, संगीता पांडे, दीपक बनौला आदि शामिल थे।