{"_id":"5e947aff8ebc3e76070338f6","slug":"16-workers-set-out-on-foot-to-go-to-nepal-almora-news-hld380002418","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल जा रहे 16 श्रमिकों को बाराकूना में शेल्टर होम में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल जा रहे 16 श्रमिकों को बाराकूना में शेल्टर होम में रखा
विज्ञापन
जीआईसी बाराकूना शेल्टर होम में ठहराए गए नेपाली श्रमिक।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। चुपचाप नेपाल जाने के लिए पैदल निकले 16 नेपाली श्रमिकों को धौलादेवी विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज बाराकूना में बनाए गए शेल्टर होम में ठहराया गया है। इन लोगों को भोजन की व्यवस्था प्रशासन ने की है।
अल्मोड़ा नगर के एनटीडी और आसपास के इलाकों में रहने वाले 16 नेपाली श्रमिक शनिवार की सुबह चुपचाप नेपाल जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े। शनिवार अपराह्न पुलिस ने इन नेपाली श्रमिकों को धौलदेवी के पास देखा और रोका। नेपाली श्रमिकों का कहना था कि लॉकडाउन से उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है और वह नेपाल घर जाने के लिए पैदल ही निकले हैं। पुलिस ने रात में इन मजदूरों के रहने की व्यवस्था प्राथमिक स्कूल लधौली में करवाई।
श्रमिकों के खाने की व्यवस्था व्यापार मंडल दन्यां ने की। बाद में इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। रविवार को भनोली की एसडीएम मोनिका भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद इन श्रमिकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। इसके बाद प्रशासन द्वारा जीआईसी बाराकूना में बनाए गए शेल्टर होम में इन नेपाली श्रमिकों को ठहराया गया है इस मौके पर धौलादेवी के खंड विकास अधिकारी उमेद सिंह गैड़ा, नायब तहसीलदार दीवान सिंह सलाल, ग्राम विकास अधिकारी उमापति पांडे भी मौजूद थे।