{"_id":"5d1f9a1c8ebc3e3c6b2299dd","slug":"15623521317-almora-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार, समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाएं बच्चे: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार, समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाएं बच्चे: एसएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसपी के नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को शारदा पब्लिक स्कूल में अभियान चलाया और बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सजग किया। एसएसपी पीएन मीणा ने बच्चों के बीच अपने स्कूल के दिनों के अनुभव साझा किए और उनसे परिवार, समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यों का बोध भी कराया। इस मौके पर उन्होंने नशे के संबंध में बनाई गई पेंटिंग के लिए बच्चों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाली छात्रा अवनिशा की पेंटिंग को पुलिस कार्यालय में लगाने की भी बात कही।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में एसएसपी ने बच्चों को बताया कि नशा किस प्रकार से समाज के युवाओं को गलत दिशा की ओर जाने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि गलत कार्य का नतीजा गलत ही होता है और इसका खामियाजा नशा करने वाले व्यक्ति के परिवार को भी भुगतना पड़ता है। उन्होंने बच्चों को टाइम और एनर्जी मैनेजमेंट के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को बच्चों की शिकायतों के लिये एक शिकायत पत्र पेटिका स्कूल में लगाने का सुझाव भी दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों द्वारा नशे के संबंध में बनाई गई पेटिंग का चयन करते हुए अवनिशा जोशी पहले, गरिमा जोशी को दूसरे और कृष्णा चिल्वाल तथा सैफी को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने बच्चों से एसएसपी द्वारा सुझाई गई बातों पर अमल करने को कहा। पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य ने छात्रों से अनुशासन में रहने और समाज से नशे जैसी बुराई हटाने के लिए आगे आने को कहा। इससे पहले मीडिया सेल द्वारा तैयार नशा निरोधक प्रेजेंटेशन और मोटिवेशनल वीडियो बच्चों को दिखाया गया। संचालन एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अविनाश वर्मा, संगीता के अलावा कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, हेमा ऐठानी,गिरीश मल्होत्रा,महेंद्र गनघरिया, मोहन पंवार आदि मौजूद रहे।