{"_id":"5d1503e78ebc3e3cca07ad9c","slug":"156165832320-almora-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जिला मुख्यालय के अस्पतालों से सहित जिले के अन्य अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए तत्काल कदम उठाने और अस्पतालों में आम लोगों के इलाज की उचित व्यवस्था करने की मांग की।
प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के अस्पतालों में पिछले काफी समय से एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं हैं जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पतालों में तत्काल एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने के साथ ही महिला अस्पताल में महिलाओं के लिए अलग से अल्ट्रासाउंड व्यवस्था करने की भी मांग की। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। ज्ञापन देने वालों में विनोद सिंह, गोविंद सिंह, भरत भैसोड़ा, योगेश उल्साई, विक्रम फत्र्याल, अखिल, पारस, महेंद्र धामी आदि शामिल थे। ब्यूरो
एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं होने से धक्के खा रहे हैं लोग
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन न होने से लोग परेशान हैं। एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाने पहुंच रहे मरीजों बिना इंजेक्शन लगाए ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन के अनुसार कुत्तों के काटने से हर रोज करीब पांच लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने पहुंच रहे हैं लेकिन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। इधर लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए पालिका और जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाने से जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। कई संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध करवाने की मांग की है। ब्यूरो
फोटो- (27एएलएम18पी)