Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बीडीसी सदस्य मदिरा की दुकान के आगे तीन घंटे बैठे धरने पर

बीडीसी सदस्य मदिरा की दुकान के आगे तीन घंटे बैठे धरने पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य मदिरा की दुकान के आगे तीन घंटे बैठे धरने पर
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट तहसील के मरचूला में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में ओवर रेट के चलते गुलार के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश कुमार ने दिन में ग्यारह बजे से शराब की दुकान के आगे धरना दिया। उन्होंने सेल्समैनों पर शराब की दो बोतलों के 80 रुपये अधिक वूसलने का आरोप लगाया। सेल्समैनों द्वारा अस्सी रुपये लौटाने के बाद उन्होंने अपराह्न दो बजे धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य रमेश कुमार का कहना था कि उन्होंने मरचूला की अंग्रेजी शराब की दुकान से दो बोतल शराब खरीदी। शराब की बोतल में एमआरपी 480 रुपये लिखा था, लेकिन सेल्समैनों ने उनसे 520 रुपये प्रति बोतल वसूल लिए।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य ने सेल्समैनों से शेष रुपये लौटने को कहा। बीडीसी सदस्य का आरोप है कि सेल्समैन उन्हें धमकाने लगे। तत्पश्चात वह दुकान के आगे धरने पर बैठ गए। उन्होंने दुकान से खरीदी गई शराब की बोतल भी आगे से रख ली। धरने पर उन्हें अमित रावत का भी साथ मिला। करीब तीन घंटे धरने में बैठने के बाद दुकान के सेल्समैनों ने उन्हें 80 रुपये लौटाए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने के बाद बीडीसी सदस्य रमेश कुमार ने लिखित शिकायती पत्र एसडीएम राहुल शाह को दिया। इधर एसडीएम ने बताया कि मरचूला ठेके में ओवररेट की शिकायत मिली है। आबकारी विभाग को निर्देशित कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed