{"_id":"5d0fb0bd8ebc3e3d172fc011","slug":"1561309356529-15-51-45-almora-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारिका की टीम ने फरीदाबाद को 29 रन से हराया 15-51-45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारिका की टीम ने फरीदाबाद को 29 रन से हराया 15-51-45
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में अंडर-14 उत्तराखंड क्रिकेट कप प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले मैच में द्वारिका की टीम ने फरीदाबाद को 29 रन से पराजित किया।
रविवार को टूर्नामेंट का पहला मैच फरीदाबाद और द्वारिका के बीच खेला गया।
द्वारिका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम को 119 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में फरीदाबाद की टीम 90 रन बनाकर आउट हो गई।
द्वारिका की टीम के जय ने 30 रन की पारी खेली। फरीदाबाद टीम के गेंदबाज शुभम चार विकेट लेने के बाद भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। टूर्नामेंट में अल्मोड़ा सहित दिल्ली, हरियाणा, फरीदाबाद और द्वारिका की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राफा क्रिकेट क्लब के संयोजक हेम चंद्र जोशी, कोच गजेंद्र राणा, ओम शाही, हृदयेश तिवारी, देवेंद्र प्रसार कर्नाटक, रोहित शैली, प्रकाश मेहता, आशीष रावत, नरेेंद्र बगडवाल, दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे।