{"_id":"5cf177cbbdec2207132d7b70","slug":"15593287615-almora-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में कल एक हजार घरों में होगा गायत्री यत्र-अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में कल एक हजार घरों में होगा गायत्री यत्र-अनुष्ठान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की पहल पर दो जून को घर परिवारों में सुख शांति, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए पूरे देश में दो लाख 40 हजार स्थानों पर यज्ञ अनुष्ठान किया जाएगा। अल्मोड़ा में भी करीब एक हजार घरों में यज्ञ अनुष्ठान होगा।
अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बताया गया कि घरों में यह यज्ञ रविवार को प्रात: नौ बजे से 12 बजे के बीच किया जाएगा। गायत्री परिजन मंजू जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा में इसी दिन प्रात: नौ बजे से खत्याड़ी स्थित देवी मंदिर, उल्का मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, शिव मंदिर इंदिरा कालोनी, शिव मंदिर सुनारी नौला, शिव मंदिर एनटीडी, गायत्री प्रज्ञापीठ लिंक रोड, गायत्री शक्ति पीठ चितई, गायत्री ज्ञान मंदिर बद्रेश्वर, श्री राम विद्या मंदिर डोटियालगांव, गायत्री साधना केंद्र चितई में सामूहिक रूप से यज्ञ अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी यज्ञ अनुष्ठान पर्यावरण-शोधन, सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनाने तथा राष्ट्र के नागरिकों के बेहतर भविष्य, निरोग जीवन और घर परिवारों में सुख शांति के लिए किया जा रहा है। यज्ञ संपन्न कराने के लिए भूपेंद्र बिष्ट, मोहन पांडे, गणेश दत्त उप्रेती, प्रदीप जोशी, योगेंद्र कुमार, जोशी, अर्जुन नेगी, महेंद्र बिष्ट, पूरन सिंह बोरा, डॉ. अजीत तिवारी, हरीश बिष्ट, नवीन चंद्र पाठक, सुरेश चंद्र जोशी, डीडी तिवारी, भीम सिंह भाकुनी, भीम सिंह अधिकारी, पंकज कांडपाल, राम सिंह बिष्ट, गणेश भट्ट, मंजू जोशी, सरोज भट्ट, विद्योतमा जोशी, चंपा जोशी, डा. मंजू बोरा, इंद्रा, हेमा भाकुनी, कला भाकुनी, पुष्पा भट्ट, मंजू तिवारी, डा. मीनाक्षी पांडे सहित कई लोगों ने जिम्मेदारी ली है।