फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   वाणिज्य कर विभाग का 120 व्यापारियों को नोटिस

वाणिज्य कर विभाग का 120 व्यापारियों को नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग का 120 व्यापारियों को नोटिस
अल्मोड़ा। वाणिज्य कर विभाग ने गलत आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) रिटर्न भरने पर 120 व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने व्यापारियों को 15 दिन का समय देते हुए इसमें सुधार करने को कहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी आर रिटर्न में बिक्री नहीं दर्शाने पर आईटीसी का दावा अस्वीकार्य कर दिया जाएगा और व्यापारियों को अपनी जेब से पैसा डालना पड़ेगा।
विज्ञापन


मालूम हो जिले में 2650 व्यापारी राज्य जीएसटी और 1350 केंद्र जीएसटी के अधीन हैं। पिछले दिनों अधिकारियों ने पंजीकरण की श्रेणी में आने वाले और टर्न ओवर कम दिखाने वाले व्यापारियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। इसके बाद अधिकारियों ने जिले में सर्वे कर कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बिल बुकों की जांच भी की। इस दौरान गलत आईटीसी रिटर्न भरने पर 120 व्यापारियों को विभाग ने नोटिस थमा दिया है। व्यापारियों को 15 दिन की सहूलियत देते हुए खरीदे जा रहे माल को अपने जीएसटी आर रिटर्न में बिक्री को दर्शाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर आईटीसी का दावा अस्वीकार्य कर दिया जाएगा और व्यापारियों को अपनी जेब से पैसा डालना पड़ेगा।
विज्ञापन


इधर सहायक आयुक्त राज्य कर कमल किशोर जोशी ने कहा कि व्यापारी अपने सामान की खरीद पर जीएसटी इन (आईडेंटिफिकेशन नंबर) का प्रयोग करना ना भूलें। जो भी व्यापारी अपंजिकृत हैं वे भी कैश में खरीद के स्थान पर बिलों पर अपनी दुकान का पता और पैन नंबर अंकित करा लें। उन्होंने यह भी बताया कि अर्थदंड की कार्रवाई करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। नियम के तहत कर चोरी करने और कर चोरी में लिप्त पाए जाने वाले व्यापारियों पर दस से 25 हजार रुपये तक अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed