फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में जेल में बिताई अवधि की सजा

अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में जेल में बिताई अवधि की सजा

Wed, 17 Oct 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में जेल में बिताई अवधि की सजा
अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने एक लड़की के अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर वायरल करने के मामले में दो लोगों को 14 पॉक्सो एक्ट और धारा 67 (बी) आईटी एक्ट के तहत उनकी ओर से जेल मेे बिताई गई अवधि की कैद और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोनों अभियुक्त 36 दिन से जेल में हैं।
विज्ञापन


14 मई 2018 को पीड़िता के गांव के किसी व्यक्ति ने उसके पिता को बताया कि उनकी बेटी की अश्लील फोटो किसी ने व्हाट्सएप पर वायरल की है। इसकी शिकायत लड़की के पिता ने पटवारी दूनागिरि (द्वाराहाट) से की। बाद में यह मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने विवेचना की और जांच में पाया कि पीड़िता का अश्लील फोटो दीपक रावत उर्फ नाटू पुत्र स्व. पूरन सिंह रावत ग्राम टोडरा (दूनागिरि) ने वायरल की थी, जबकि अशोक प्रसाद पुत्र रमेश राम निवासी ग्राम दुधोली (दूनागिरि) ने इस फोटो पर कमेंट किए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में सात गवाह परीक्षित कराए गए। न्यायाधीश ने पत्रावली में मौजूद मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों का परिशीलन कर अभियुक्त दीपक रावत और अशोक प्रसाद को धारा 14 पॉक्सो एक्ट और धारा 67 (बी) आईटी एक्ट के तहत उनकी ओर से जेल में बिताई गई अवधि और उक्त दोनों धाराओं में दोनों को पांच-पांच हजार (कुल दस-दस हजार) रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed