फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सातवें दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे वन रक्षक

सातवें दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे वन रक्षक

Thu, 29 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सातवें दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे वन रक्षक
अल्मोड़ा। वन आरक्षी वन बीट अधिकारी संघ का वन दरोगा के 33 फीसदी पदों को सीधी भर्ती से भरने का आदेश निरस्त करने सहित दो सूत्री मांगों को लेकर सातवें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। आंदोलित वन रक्षकों ने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी की। उन्होंने वन दरोगा के सभी पदों को पदोन्नति से भरने की मांग उठाई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार ने वन आरक्षी को 10 वर्ष की सेवा के उपरांत वन दरोगा के पद पर पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है ताकि अनुभवी वन आरक्षी पदोन्नत होकर वन दरोगा बन सके, वहीं दूसरी ओर अनुभवहीन व्यक्तियों को सीधे 33 फीसदी वन दरोगा के पदों पर नियुक्ति सरकार देना चाहती है, जो कि तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की कर्मचारी सेवा नियमवाली के अनुसार प्रत्येक कर्मचारी को सेवाकाल में अनिवार्य रूप से तीन प्रोन्नति का प्राविधान है। वहीं प्रदेश सरकार का यह आदेश वन आरक्षियों के हितों पर कुठाराघात है। जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में हरेंद्र सिंह सतवाल, संजय रावत, हीरा सिंह बिष्ट, सावित्री बेगड़ा, चंद्रा आर्या, धीरेंद्र सजवान, गोपाल सिंह, शंकर बिष्ट, भवान सिंह, धीरज वर्मा, कुंदन सिंह बगडवाल, राजेंद्र सिंह बगडवाल, आनंद सिंह परिहार, हेमंत नयाल आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता बलवंत भंडारी ने और संचालन खजान मेहता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed