{"_id":"5aaea4f54f1c1b8c778b657a","slug":"151521394933-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसिस्टों को चार महीने से नहीं मिला वेतन, परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसिस्टों को चार महीने से नहीं मिला वेतन, परेशानी बढ़ी
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन जिला शाखा की बेस अस्पताल स्थित फार्मेसी सदन में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चार महीने से फार्मेसिस्टों को वेतन नहीं मिला है। इस कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन का भुगतान शीघ्र करने की मांग की गई।
उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कार्यरत फार्मेसिस्टों के स्थानांतरण पर सरकार द्वारा उच्च न्यायालय की डबल बैंच में दायर याचिका को वापस लेने की मांग की। अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त नए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने, स्थानांतरण एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित करने, सुगम, दुर्गम के निर्धारण में संगठन को विश्वास में लेने की मांग की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आरएस मनराल और संचालन मंत्री डीके जोशी ने किया। बैठक में पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्री गोकुल सिंह मेहता, गजेंद्र कुमार पाठक, आनंद पाटनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरपी भट्ट, संगठन मंत्री एनके जोशी, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल, संयुक्त मंत्री गोपाल सिंह, अनूप रावत, माया पांडे आदि थे।