फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   राजस्थान सरकार द्वारा लाया गया अध्यादेश काला कानून है: उलोवा

राजस्थान सरकार द्वारा लाया गया अध्यादेश काला कानून है: उलोवा

Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान सरकार द्वारा लाया गया अध्यादेश काला कानून है: उलोवा
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी ने राजस्थान सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को काला कानून बताते हुए कहा कि विधेयक सांसदों, विधायकों, जजों और सरकारी अफसरों को कानून से बचाता है। उलोवा के केंद्रीय अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि इस कानून से सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को समाप्त करके पुन: आपातकाल को दोहराना चाहती है।
विज्ञापन

मालूम हो कि राजस्थान सरकार ने सोमवार को विधानसभा में क्रिमिनल लॉज अध्यादेश प्रस्तुत किया। इस अध्यादेश के तहत राजस्थान में अब पूर्व और वर्तमान जजों, सरकारी कर्मचारियों, बाबुओं के खिलाफ पुलिस या अदालत में शिकायत करना आसान नहीं होगा। डा. बिष्ट ने इसे प्रेस की आजादी पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि इस विधेयक का सबसे नकारात्मक प्रभाव मीडिया पर पड़ने वाला है और आने वाले समय में इस विधेयक से प्रेस की पूरी आजादी समाप्त हो जाएगी। यही नहीं अब नेताओं और अफसरों को भ्रष्टाचार की खुली छूट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed