{"_id":"5ca4ef64bdec22144424862a","slug":"141554313060-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर मालरोड में कई घरों में गंदे पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर मालरोड में कई घरों में गंदे पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के लोअर मालरोड में कई घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। बदबूदार पानी आने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने इसकी शिकायत जल संस्थान के अधिकारियों से की है और स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने की मांग उठाई है।
मालूम हो कि नगर में कई क्षेत्रों में नालियों से होकर पाइप लाइन गुजर रही है। ऐसी स्थिति में पाइपों में लीकेज होने से कई बार लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंचता है। लोग लंबे समय से नालियों से पाइप लाइन हटाने की मांग प्रशासन और जल संस्थान से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक नालियों से पाइप लाइन नहीं हटाई गई है।
लोअर मालरोड में लोनिवि कार्यालय से जोशीखोला तक पिछले दो दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों ने इसकी शिकायत जल संस्थान के अधिकारियों से की।
विज्ञापन
इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि संभवत पाइप लाइन में लीकेज होने से यह स्थिति आई है। कार्मिकों को मौके पर काम पर लगाया गया है। किस कारण से गंदे पानी की आपूर्ति हुई इसका पता लगाकर लाइन दुरुस्त कर साफ पानी की आपूर्ति की जाएगी।