{"_id":"5b9d51e5867a55019f2c88ff","slug":"141537036773-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय क्विज में अल्मोड़ा जिले से कूर्मांचल एकेडमी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय क्विज में अल्मोड़ा जिले से कूर्मांचल एकेडमी अव्वल
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत जीआईसी अल्मोड़ा में हुई राज्य स्तरीय गंगा क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अल्मोड़ा जिले से कूर्मांचल एकेडमी सहित राज्य की आठ टीमों का चयन हुआ है। अल्मोड़ा जिले के सभी विद्यालयों में कूर्मांचल एकेडमी का चयन हुआ।
क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आठ टीमों का चयन हुआ जिसमें अल्मोड़ा जिले से कूर्मांचल एकेडमी, चंपावत से ओकलैंड पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ से एशियन अकादमी, हरिद्वार से दिल्ली पब्लिक स्कूल, ऊधमसिंह नगर से कैंपस स्कूल पंतनगर, आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, नैनीताल से लोंगव्यू पब्लिक स्कूल, देहरादून से सेंट जोसेफ स्कूल शामिल हैं। जबकि जूनियर वर्ग में आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ से एशियन अकादमी, देहरादून से सेंट पैट्रिक अकादमी, चंपावत से होली विजडम स्कूल, हरिद्वार से दिल्ली पब्लिक स्कूल, चमोली से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, रुद्रप्रयाग से डा.जेवीएन स्कूल और टिहरी गढ़वाल से सेंट एंथनीज पब्लिक स्कूल की टीमों ने क्विज जीता। कूर्मांचल एकेडमी की क्विज टीम में विद्यालय कप्तान श्लोक बिष्ट, वारिजा पांडे और वागमी जोशी शामिल हैं। अगले चरण के लिए चयनित आठों टीमें 16 सितंबर को देहरादून में राज्य स्तरीय गंगा क्विज में हिस्सा लेंगी। कूर्मांचल अकादमी की टीम को लेकर विद्यालय की टीम के योगेश तिवारी देहरादून रवाना हो चुके हैं। प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री पुरस्कार प्रदान करेंगे। इधर कूर्मांचल एकेडमी की टीम के चयन होने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।