{"_id":"5b96b27c867a557f5742d379","slug":"141536602748-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर गिरने से अल्मोड़ा-कौसानी हाई-वे में यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल्डर गिरने से अल्मोड़ा-कौसानी हाई-वे में यातायात बाधित
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमश्वर (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-कौसानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनान शिव मंदिर के समीप सोमवार दिन में बड़ा बोल्डर गिर गया। जिससे इस मार्ग पर कुछ देर यातायात बाधित रहा। बाद में लोनिवि ने जेसीबी से बोल्डर को हटाया।
मनान शिव मंदिर के पास दिन में करीब डेढ़ बजे पहाड़ी से मलबे के साथ बड़ा बोल्डर सड़क पर गिर गया। इससे करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। इस स्थान पर पहाड़ी से लगातार मलबा भी गिर रहा है। संयोग से बोल्डर गिरने के दौरान कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। लोगों ने इसकी सूचना लोनिवि को दी। विभाग द्वारा जेसीबी से बोल्डर और मलबे को हटाया गया। इसके बाद मार्ग में यातायात सुचारू हुआ।