फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी

Wed, 23 May 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी
अल्मोड़ा। प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति सूची जारी करने समेत अन्य मांगों को लेकर एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का सीईओ कार्यालय प्रांगण में क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने शासन से कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब 45 दिन पूर्व प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की गोपनीय आख्या निदेशालय द्वारा मांगी गई थी, पर प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति न करने के कारण 290 कर्मचारी पदोन्नति से वंचित चल रहे हैं। वहीं वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति के लिए गोपनीय आख्या नहीं मांगी गई है। निदेशालय स्तर पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण भी नहीं हुआ है। जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि पदोन्नति सूची जारी होने तक क्रमिक अनशन जारी रखा जाएगा। चौथे दिन क्रमिक अनशन पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र प्रकाश उपाध्याय, प्रधान सहायक चंदन सिंह मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल फुलारा, संगठन के जिलामंत्री महेंद्र सिंह बिष्ट बैठे। धरने में मंजू अवस्थी, राजेश कुमार डालाकोटी, बलवीर भाकुनी, मुकेश जोशी, राम सिंह गैड़ा, नरेंद्र सिंह नेगी, अर्जुन सिंह नेगी, गंगा सिंह बगडवाल, मनोज जोशी, योगेश तिवारी, गौरव बिष्ट, कमल बिष्ट, जमन सिंह चिलवाल, हेमंत जोशी, गोविंद रावत, योगेंद्र बिष्ट, सुमित कनवाल, गोविंद मेहता, बलवंत तड़ागी, हंसादत्त कर्नाटक, दीपिका मिश्रा, तनुजा बवाड़ी आदि बैठे। इधर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने धरना स्थल पर आकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन


प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी पद पर मिले प्रोन्नति
290 कर्मचारी चल रहे पदोन्नति से वंचित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed