{"_id":"5afb176d4f1c1b894c8b4e4a","slug":"141526404973-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआोईसी पालीगुणादित्य में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआोईसी पालीगुणादित्य में मिली खामियां
Updated Tue, 15 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शिक्षकों के छुट्टी से पहले विद्यालय से चले जाने की शिकायत पर डीईओ एचबी चंद ने जीआईसी पालीगुणादित्य और भनोली का औचक निरीक्षण किया। पाली गुणादित्य के निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य विद्यालय में नहीं मिले, जबकि कक्षाओं में शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चे शोर मचा रहे थे। इस पर डीईओ ने शिक्षकों को तलाड़ लगाई, शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने जीआईसी भनोली, पालीगुणादित्य का औचक निरीक्षण किया। चंद ने बताया कि दिन में करीब 11:30 बजे पाली गुणादित्य के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य विद्यालय में नहीं मिले। बताया गया कि वह निरीक्षण पर गए हैं। डीईओ ने कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा निरीक्षण पर जाने की कोई सूचना नहीं दी थी। प्रधानाचार्य से कहा गया है कि वह जिन विद्यालयों के निरीक्षण पर गए थे उन विद्यालयों की निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं मिली। कक्षाओं में शिक्षकों के सम्मुख ही बच्चे शोर मचाते मिले। इस पर डीईओ ने संबंधित शिक्षकों को लताड़ लगाई। शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीईओ श्री चंद ने जीआईसी भनोली का निरीक्षण किया, वहां व्यवस्थाएं ठीक मिली। डीईओ ने कहा है कि समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।
कक्षा में शिक्षकों के सम्मुख बच्चे हल्ला करते मिले
डीईओ ने शिक्षकों को लगाई लताड़
प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान कक्षाओं तक पहुंचाएं
दन्यां (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज गुरुड़ाबांज में चल रही डीएलएड प्रशिक्षण कार्यशाला में डीईओ (माध्यमिक) एचबी चंद ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान का लाभ कक्षा कक्षों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने संदर्भदाता शिक्षकों को निर्देश दिए कि टीएलएम के माध्यम से डीएलएड प्रशिक्षुओं को अध्यापन के गुर सिखाएं। धौलादेवी ब्लॉक के बीईओ प्रमोद नयाल ने भी विचार रखे। सहायक समन्वयक मो. उस्मान, संदर्भदाता प्रवक्ता नीरज कुमार फुलेरा, शिवशंकर भट्ट ने केंद्र द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं।