फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   संघर्ष समिति ने पालिका में शामिल करने का विरोध किया

संघर्ष समिति ने पालिका में शामिल करने का विरोध किया

Mon, 19 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
संघर्ष समिति ने पालिका में शामिल करने का विरोध किया
अल्मोड़ा। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने पालिका में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों की आपत्तियां सुनी। ग्रामीण संघर्ष समिति ने सीमावर्ती गांवों को पालिका में मिलाए जाने का विरोध किया। समिति ने चेताया है कि यदि पुन: इन क्षेत्रों को पालिका में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा तो चुनाव बहिष्कार के साथ ही उच्च न्यायालय की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सरकार द्वारा जारी की गई नई अधिूसचना आधी अधूरी है। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में गाटा संख्या, गौचर, पनघट, कृषि भूमि, वन पंचायत की भूमि का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। सिर्फ गांवों की जनसंख्या और क्षेत्रफल इंगित किया गया है। यदि जबर्दस्ती सीमावर्ती गांवों को पालिका परिषद में मिलाया गया तो ग्रामीण पुन: उच्च न्यायालय की शरण लेने को मजबूर होंगे। समिति के अध्यक्ष महंत योगीसुंदर नाथ, प्रधान खगमरा रंजना टम्टा, दुगालखोला की प्रधान मीरा देवी, एमएस अल्मियां, प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश कनवाल, देवेंद्र सिंह, एनएच दशौनी, महेश चंद्र, रीता आर्या आदि थे। इसके अलावा ग्राम पंचायत दुगालखोला, पांडेखोला, खगमराकोट, अथरबाडी, गरगूंठ, न्यू इंद्रा कालोनी खत्याड़ी, रैलापाली सहित नगर पालिका परिषद चिलियानौला (रानीखेत) के लोगों ने अपनी आपित्तयां तथा सुझाव दर्ज कराए। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इन आपत्तियों का निस्तारण कर जन सुनवाई करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत हिमांशु खुराना, अपर जिला पंचायतराज अधिकारी संजय कनवाल, नगर पालिका ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, संजय कनवाल, प्रशासनिक अधिकारी खीमानंद जोशी, बसंत बल्लभ पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed