{"_id":"5aa95d2c4f1c1ba2238b52c1","slug":"141521048876-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के पास थूकने पर पांच सौ का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के पास थूकने पर पांच सौ का चालान
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने जिला अस्पताल के पास थूकने पर एक व्यक्ति का पांच सौ रुपये चालान कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को भी उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध विधेयक का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ईवा आशीष बुधवार को जिला महिला अस्पताल में संचालक मंडल की बैठक लेने पहुंचीं थीं। लौटने के दौरान उन्होंने पास के जिला अस्पताल के गेट के पास सार्वजनिक स्थल पर महेंद्र चंद्र आर्या को थूकते हुए देख लिया। जिस पर नाराज डीएम ने तत्काल व्यक्ति का पांच सौ रुपये चालान काटने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से स्थान स्थान पर कूड़ा, कचरा, प्लास्टिक आदि फेंकनेे तथा सीवर बहाने आदि का निरीक्षण कर मौके पर ही चालान करने के निर्देश दिए। इधर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पालिका लगातार सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा आदि फेंकने और थूकने पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि फरवरी से अब तक 18 लोगों का चालान कर 2570 रुपये जुर्माना वसूला गया है।