फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एक माह बीता पर पुस्तकों और ड्रेस का नहीं मिला पैसा

एक माह बीता पर पुस्तकों और ड्रेस का नहीं मिला पैसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
एक माह बीता पर पुस्तकों और ड्रेस का नहीं मिला पैसा
अल्मोड़ा। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए एक माह बीत गया है, पर समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को पुस्तकें और ड्रेस खरीदने के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली धनराशि अब तक नहीं मिली है। जिस कारण अभिभावक अपने बच्चों के लिए स्वयं पुस्तकें और ड्रेस खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए धनराशि दी जाती है। जिले में प्राथमिक कक्षाओं में करीब 23 हजार और जूनियर कक्षाओं में 21 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को पुस्तकें क्रय करने के लिए 250 रुपये और जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को 400 रुपये सरकार देती है। ड्रेस खरीदने के लिए कक्षा एक से आठवीं तक की सभी बालिकाओं, बीपीएल परिवार के बालक और अनुसूचित जाति के बालकों को छह-छह सौ रुपये की धनराशि मिलती है। शिक्षा विभाग यह राशि संबंधित विद्यार्थियों के बैंक खाते में अवमुक्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह बीत गया है पर अब तक धनराशि बच्चों के खातों में अवमुक्त नहीं हो सकी है। इधर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा आरएस यादव ने बताया कि शासन से बजट की मांग की गई है। धनराशि मिलने पर बच्चों को भुगतान की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed