फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा संसदीय सीट पर हुआ 51.80 फीसदी मतदान

अल्मोड़ा संसदीय सीट पर हुआ 51.80 फीसदी मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा संसदीय सीट पर हुआ 51.80 फीसदी मतदान

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर कुल 51.80 फीसदी मतदान हुआ है। संसदीय क्षेत्र के कुल 13,09,105 मतदाताओं में से 6,78,057 ने वोट डाले। जिनमें 3,09,049 पुरुष और 3,69,006 महिलाएं शामिल हैं। वहीं थर्ड जेंडर के तीन वोटरों में दो ने मतदान किया।

संसदीय सीट में 6,66,970 पुरुष मतदाताओं में से 3,09,049 ने वोट दिया, जबकि 6,42,132 महिलाओं में से 3,69,006 ने वोट डाले। संसदीय क्षेत्र के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से मतदान करने में आगे रही हैं। संसदीय सीट में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 57.47 और पुरुषों का मतदान प्रतिशत 46.34 रहा है। चौदह विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटरों में सबसे अधिक बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 67.66 फीसदी महिलाओं और सबसे कम सल्ट विधानसभा क्षेत्र में 46.59 फीसदी महिलाएं वोट देने पहुंची।
विज्ञापन


पुरुषों के वोट देने के मामले में द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र फिसड्डी रहा। यहां सबसे कम 38.58 फीसदी पुरुष मतदाता वोट करने पहुंचे, जबकि सबसे अधिक चंपावत विधानसभा सीट पर 56.77 फीसदी पुरुषों ने वोट डाले। थर्ड जेंडर के तीन वोटरों में रानीखेत और चंपावत के एक-एक वोटर ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed