फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   विद्युत और पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार

विद्युत और पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
विद्युत और पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने क्षेत्र की विद्युत और पेयजल समस्या के निराकरण को लेकर यहां विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित है, उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। विद्युत कटौती और अव्यवस्था को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बता दें कि तीन माह से नगर क्षेत्र में विद्युत लाइन सुधारीकरण का कार्य चल रहा है, इसी क्रम में विगत एक हफ्ते से विद्युत विभाग और संबंधित कंपनी द्वारा कार्य में ढिलाई होने से दिक्कतें हो रही हैं, इसी के मद्देनजर नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने अधिकारियों की बैठक लेकर अव्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में पानी की समस्या पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। पेयजल और लीकेज की समस्या पर भी बैठक में चर्चा हुई। अध्यक्ष ने लीकेज की समस्या पर नाराजगी जताई। जल संस्थान के अधिकारियों से व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विद्युत विभाग के एसडीओ राजेंद्र बेलवाल, डीएमबी कंपनी के सहायक अभियंता आकाश, जल संस्था के एससी रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed