फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   क्षतिग्रस्त 44 पेयजल योजनाएं नहीं हो सकी दुरुस्त

क्षतिग्रस्त 44 पेयजल योजनाएं नहीं हो सकी दुरुस्त

Sat, 28 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त 44 पेयजल योजनाएं नहीं हो सकी दुरुस्त
अल्मोड़ा। गरमी का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन आपदा से ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त 44 पेयजल योजनाएं अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। इन योजनाओं को ठीक करने के लिए 61.56 लाख रुपये की जरूरत है, लेकिन जल संस्थान को 25 योजनाओं को दुरुस्त करने के लिए 30.90 लाख रुपये ही मिले हैं। जिससे ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराने की आसार हैं।
विज्ञापन


जिले में जल संस्थान के तीन डिवीजनों में कुल 635 पेयजल योजनाएं हैं। अल्मोड़ा डिवीजन के अंतर्गत 308 पेयजल योजनाएं हैं। इनमें से आपदा से 26 योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई थीं। चार योजनाओं को विभागीय संसाधनों से ठीक कर दिया गया। पर 22 योजनाएं ठीक नहीं की जा सकी हैं। वहीं रानीखेत डिवीजन में 246 योजनओं में से 14 पेयजल योनजाएं क्षतिग्रस्त थीं।
विज्ञापन


दो योजनाएं विभागीय संसाधनों से ठीक की गईं पर 12 योजनाएं क्षतिग्रस्त हैं। जबकि सल्ट डिवीजन में 80 योजनाओं में से आपदा से 10 योजनाएं क्षतिग्रस्त हैं। हालांकि विभाग और ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त योजनाओं को किसी तरह कामचलाऊ बना रखा है पर लीकेज की समस्या बनी हुई है। गरमी बढ़ने, जल स्तर गिरने और पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने क्षतिग्रस्त चल रही 44 योजनाएं की मरम्मत के लिए 61.56 लाख रुपये का आंगणन भेजा था, पर इनमें से अल्मोड़ा डिवीजन की 16, रानीखेत की पांच और सल्ट की चार क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं (कुल 25 योजनाएं) की मरम्मत के लिए ही 30.90 लाख रुपये विभाग को मिले हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि उपलब्ध बजट से योजनाओं के सुधारीकरण का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed