{"_id":"5a7499144f1c1bc83b8b4848","slug":"131517590804-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यम वर्ग और गरीब विरोधी है आम बजट: कुंजवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यम वर्ग और गरीब विरोधी है आम बजट: कुंजवाल
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जागेश्वर क्षेत्र के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने केंद्र सरकार के आम बजट को मध्यम और गरीब वर्ग के लिए निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ेगी। बजट में उत्तराखंड के लिए कुछ भी नहीं है और ग्रीन बोनस को भी केंद्र ने नकारने का काम किया है। दूसरी ओर उन्होंने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर दस माह के कार्यकाल में विकास कार्य को पूरी तरह रोकने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं और शासनादेशों को रोकना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।
पत्रकार वार्ता मेें केंद्र के बजट पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट उत्तराखंड समेत देश के हित के लिए नहीं है। मोदी सरकार ने नाटकीय ढंग से कंपनियों और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए व्यवसायिक बजट बनाया है। उत्तराखंड के लिए तो इस बजट में कुछ भी नहीं किया गया है। केवल पुरानी योजनाओं को ही आगे बढ़ाने का काम किया है। केंद्र ने उत्तराखंड में पूर्व की स्वीकृत रेल लाइन के लिए भी बजट नहीं दिया।
किसानों का समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात कही गई है, लेकिन लागत मूल्य तय करने का काम केंद्र ने अपने हाथ में रखा है, जिससे किसानों को लाभ नहीं पहुंचेगा। बजट में युवाओं के लिए भी कुछ नहीं है। प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 10 माह के कार्यकाल में प्रदेश भाजपा सरकार ने विकास को पूरी तरह रोक दिया है। पूर्व सरकार की योजनाओं और शासनादेशों को रोककर सरकार अच्छा संदेश नहीं दे रही है। प्रदेश में सूखे की स्थिति बनी हुई है, लेकिन सरकार चुप है और सर्वे कराकर सूखे की स्थिति का आंकलन भी नहीं कर रही है। वार्ता में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, बिट्टू कर्नाटक, पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला आदि मौजूद थे।