{"_id":"5a1d8db44f1c1bc1678be587","slug":"131511886260-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटी के एकल वर्ग में भूमिका और पूजा ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटी के एकल वर्ग में भूमिका और पूजा ने जीता खिताब
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला खेल महाकुंभ के अंतर्गत एचएन बहुगुणा स्टेडियम में मंगलवार को बालिकाओं की खो-खो और टीटी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। टीटी के एकल वर्ग अंडर-14 में भूमिका किरौला और अंडर-17 में पूजा मलवाल विजेता रहीं।
खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-10 आयु वर्ग विकासखंड ताड़ीखेत, भिकियासैंण, चौखुटिया, अंडर-14 में हवालबाग, भिकियासैंण, द्वाराहाट, अंडर-17 में सल्ट, भिकियासैंण, द्वाराहाट, अंडर-19 में धौलादेवी, सल्ट,हवालबागश की टीम क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
टीटी अंडर-14 आयु एकल वर्ग में भूमिका किरौला, जिज्ञासा बिष्ट, हर्षिता बिष्ट, अंडर-17 मों पूजा मलवाल, दीपिका रावत और सीमा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विवेक राय ने विजयी खिलाड़ियों और टीम को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एचएस रावत, दीपक वर्मा, पीएस पथनी, वीएल आर्या, डीपीएस नेगी, पुष्कर नेगी, दिनेश पंत, राजेंद्र नयाल, प्रताप नेगी, धन सिंह धौनी, दीपक शाही आदि उपस्थित थे।