{"_id":"5a1700d64f1c1bc5758b4b2a","slug":"131511456982-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी नहीं होने से अवैध लीसा मामले में नहीं हो सका मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी नहीं होने से अवैध लीसा मामले में नहीं हो सका मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। डीएफओ के अल्मोड़ा में नहीं होने के कारण एक हफ्ते पहले वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए 103 टिन अवैध लीसा मामले मेें फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अवैध लीसा किसका था और कहां से आया वन विभाग की टीम अभी भी इस मामले की जांच में जुटी है।
करीब हफ्ते भर पहले गोपनीय सूचना मिलने के बाद महिला वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा मय टीम रात के समय काकड़ीघाट मटेला मार्ग पहुंची थी। इस दौरान गड़स्यारी में उन्होंने एक वाहन में अवैध रूप से रखे 103 टिन कच्चा लीसा बरामद किया था।
टीम ने वाहन सीज कर अपने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी थी, लेकिन तब से एक हफ्ता हो गया न तो लीसा मालिक का पता चला है और न ही कोई मुकदमा दर्ज किया जा सका है। इधर महिला वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि डीएफओ देहरादून गए हैं और उनके आने के बाद ही कार्रवाई हो सकेगी। बताया कि अनुभाग अधिकारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।