{"_id":"59f36a254f1c1bd9798b89e1","slug":"131509124645-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैनाती नहीं मिली तो होगा आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैनाती नहीं मिली तो होगा आमरण अनशन
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिले में अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इस पर रोष जताते हुए अतिथि शिक्षकों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
अतिथि शिक्षकों का शिष्टमंडल आज मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। अतिथि शिक्षकों का कहना था कि अल्मोड़ा जिले में उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है, जबकि नैनीताल, चमोली और देहरादून में 20 अक्तूबर से प्रवक्ता अतिथियों को तैनाती दे दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्र में सीईओ ने पूर्व में 28 अक्तूबर तक तैनाती देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक तैनाती नहीं दी गई है।
उनका आरोप है कि सीईओ ने अतिथि शिक्षकों के मामले में सकारात्मक जवाब नहीं दिया। रोजगार नहीं मिलने से अतिथि शिक्षक मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। कई ब्लॉकों में मार्च और शीतावकाश का वेतन भी नहीं मिला है, जबकि अन्य जिलों में यह भुगतान हो गया है। शिष्टमंडल मेें मनीष पांडे, देवेंद्र चम्याल, मुकुल तिवारी, राकेश लाल, अनिल बिष्ट, मंजुल पंत आदि शामिल थे।