फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जिले में धूमधामपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जिले में धूमधामपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Wed, 16 Aug 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
जिले में धूमधामपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। प्रात: अल्मोड़ा, सोमेश्वर, शैल-एनटीडी, धौलछीना समेत विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, विभिन्न संस्थाओं, स्कूलों में देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम हुए। अल्मोड़ा स्टेडियम में हुए समारोह में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि नए भारत के निर्माण के साथ ही भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने का संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर नए भारत के निर्माण के संकल्प की शपथ भी दिलाई गई। नगर में प्रात: आठ बजे नंदादेवी मंदिर प्रांगण से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में स्कूली बच्चों, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों आदि ने भागीदारी की। कलक्ट्रेट में डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवेंद्र सनवाल ने ध्वजारोहण किया। डीएम ने कहा कि स्वावलंबी, समृद्ध उत्तराखंड बनाने को काम करना होगा।
विज्ञापन


स्वंतत्रता सेनानी देवेंद्र सनवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन एसडीएम विवेक राय ने किया। प्रभातफेरी और वक्ताओं में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कैलाश शर्मा आनंद बगडवाल, पीसी तिवारी, ललित लटवाल, भुवन बहुगुणा, महेश परिहार, जेसी दुर्गापाल, भीम सिंह मेर, राजीव गुरुरानी, फूल चंद महर, जसवंत अधिकारी, केवल सती, गिरीश मल्होत्रा, प्रताप सत्याल, पीजी गोस्वामी, सीडीओ जेएस नागन्याल, सीईओ जगमोहन सोनी, डीडीओ मो. असलम, हेम तिवारी, पीतांबर पांडे, रवि रौतेला, अख्तर हुसैन आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में एचएनूबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए समारोह में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के निर्माण के आह्वान को साकार करना होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि गरीबी मिटान के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी पी रेणुका देवी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी विचार रखे। इस मौके पर एसएसबी के कमांडेंट जीसी पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, एसडीएम विवेक राय, क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, कैलश गुरुरनी आदि मौजूद थे। संचालन अजीत तिवारी और गिरीश मल्होत्रा ने किया।

उधर जयश्री कालेज खत्याड़ी और बिंता बग्वालीपोखर परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संस्थान के होटल मैनेजमेंट और पैरामेडिकल के प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि डा. संतोष सिंह बिष्ट, कालेज के चेयरमैन भानु प्रकाश, सीईओ प्रमोद कुमार जोशी, सौम्या लखचौरा, चंपा कनवाल, पूरनिमा अंसारी आदि उपस्थित थे।


जीआईसी भगतोला के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली, जिसमें प्राचार्य डीके जोशी, जगत नयाल, पूरन कठायत, भुवन मिश्रा आदि ने भाग लिया। केडी मेमोरियल स्कूल कपीना में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू कर्नाटक मुख्य अतिथि थे। राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान कोसी कटामरल में निदेशक डा. पीपी ध्यानी, केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य गोपाल मीणा ने ध्वजारोहण किया। न्यू इंस्प्रेशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मां भारती और भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली। प्रबंधक तारु तिवारी, व्यवस्थापक प्रकाश तिवारी, प्रधानाचार्य अंशु पांडे आदि मौजूद थे। जीआईसी अल्मोड़ा, डीनापानी, सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम, कृषि इंटर कालेज विजयपुर पाटिया, गांधी इंटर कालेज पनुवानौला, जूहा बल्टा, कालिका मिलेनियम स्कूल नौला, जूहा महतगांव (द्वाराहाट) में भी कार्यक्रम हुए। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में मुख्य अतिथि 13 सिख रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल हर्ष मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed