फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   13 cattle grazing go unmanned and sent to Goh Sadan

लावारिस घूम रहे 13 पशु पकड़कर गो सदन बाजपुर भेजे

Mon, 08 May 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Mon, 08 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
 13 cattle grazing go unmanned and sent to Goh Sadan
लावारिस जानवरों को वाहन में लादते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

 नगर में लावारिस घूम रहे पशुओं को हटाने का काम जिला प्रशासन ने शुरू कर दिया है। सोमवार को नगर में 13 लावारिस पशुओं को पकड़ा गया और तीन ट्रकों में लादकर श्रीकृष्ण गो सदन बेरिया रोड बाजपुर (ऊधमसिंहनगर) भेज दिया। लावारिस  पशुओं गाय, बैल और सांड़ को शहर से हटाने की मांग लोग लंबे समय से जिलाधिकारी से कर रहे थे। पशुओं से राहगीरों को खतरा बना हुआ था।

विज्ञापन


सोमवार सुबह प्रशासन, पुलिस और पालिका की संयुक्त टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर घूम रहे छह सांड़, छह गायें और एक बैल को पकड़कर ट्रक में लादा। तीन ट्रकों में कुल 13 पशुओं को श्रीकृष्ण गो सदन बेरिया रोडबाजपुर (ऊधमसिंहनगर) को भेजा गया। पशुओं को भेजने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। ट्रकों में तीन पालिका कर्मियों को भी भेजा गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एडीएम केएस टोलिया, एसडीएम विवेक राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीएस जंगपांगी, पालिका के ईओ एके वर्मा, भौमिक पशु सुरक्षा समिति की कामिनी कश्यप, पशु चिकित्साधिकारी श्वेता तिवारी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपेश तिवारी, पुलिस उप निरीक्षक ट्रेफिक गणेश सिंह हरडिय़ा आदि मौजूद थे। अपर जिलाधिकारी टोलिया ने कहा है कि पशुपालक अपने पालतू पशुओं को गौशाला में रखना सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने पर शहर में घूम रहे पशुओं को पकड़कर गो सदन बाजपुर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा अभियान समय-समय पर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed