{"_id":"5c362e4dbdec2256d14f4cc2","slug":"121547054669-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के विस्तारीकरण से दुगालखोला बीडीसी सीट समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के विस्तारीकरण से दुगालखोला बीडीसी सीट समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार होने पर हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत दुगालखोला क्षेत्र पंचायत की सीट समाप्त हो गई है। दुगालखोला से बीडीसी सदस्य और हवालबाग के ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र ने पद से त्यागपत्र दे दिया है। हवालबाग विकाखंड की खाली ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। जिसके लिए नामांकन 11 जनवरी और मतदान 14 जनवरी को होगा।
मालूम हो कि हवालबाग विकासखंड में क्षेत्र पंचायत की कुल 40 बीडीसी सीटें थीं। दुगालखोला क्षेत्र नगर पालिका अल्मोड़ा में शामिल हो गया है। जिसके बाद दुगालखोला बीडीसी सीट समाप्त हो गई है। दुगालखोला के बीडीसी सदस्य महेश चंद्र हवालबाग विकासखंड ज्येष्ठ उप प्रमुख भी थे। उन्होंने ज्येष्ठ उप प्रमुख पद से त्यागपत्र दे दिया है।
इधर जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी ने हवालबाग के ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
समय सारिणी के अनुसार ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए 11 जनवरी को सुबह 11 बजे से सायं तीन बजे तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे। सायं 3:50 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 12 जनवरी को सुबह 11 बजे से सायं तीन बजे तक नाम वापसी होगी। 14 जनवरी को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। तत्पश्चात मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। ज्येष्ठ उप प्रमुख के उपचुनाव के लिए जिला विकास अधिकारी केके पंत को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।