{"_id":"5bb110e4867a55019d617ec6","slug":"121538330852-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने निर्मल और डा. प्रभाकर बंग्लूरू रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने निर्मल और डा. प्रभाकर बंग्लूरू रवाना
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज स्यालीधार के कक्षा 10 के छात्र निर्मल कार्की अपने मार्गदर्शक शिक्षक डा. प्रभाकर जोशी के साथ बंगलूरू में पांच अक्तूबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। संगोष्ठी में वह राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
निर्मल ने 28 अगस्त को मंडलसेरा (बागेश्वर) में हुई राज्य स्तरीय संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए हुआ है। सर विश्वेशरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय बंगलूरू में होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में निर्मल औद्योगिक क्रांति चार: आवी प्रिपेयर्ड विषय पर अपनी प्रस्तुति देंगे। हवालबाग ब्लॉक के ग्राम फड़का निवासी निर्मल कार्की के पिता कैलाश सिंह कार्की पेयजल निगम एनटीडी में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और विद्यालय स्टाफ ने आशा जताई है निर्मल राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। ब्यूरो