{"_id":"59f764304f1c1bc1678b8433","slug":"121509385264-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी स्कूल में हुई दौड़ में बच्चों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी स्कूल में हुई दौड़ में बच्चों ने दिखाया दमखम
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आर्मी स्कूल अल्मोड़ा में स्पोर्ट्स डे पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि 13 सिख रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल हर्ष मिश्रा ने कहा कि निरंतर मेहनत करने से ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है।
100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ और 400 मीटर रिले रेस सहित अन्य प्रतियोगिताओं में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के योगासन किए। बच्चों ने व्यायाम दिखाकर स्वस्थ जीवन, सुखी जीवन का संदेश दिया। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने छात्र-छात्राओं से विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासित व्यक्ति हमेशा कामयाब होता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि कर्नल हर्ष मिश्रा और विशिष्ट अतिथि नमिता मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। ब्यूरो