{"_id":"595692ee4f1c1b69048b4a8a","slug":"121498845934-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीलू रौतेली नाटक, नृत्य और कोरस का किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीलू रौतेली नाटक, नृत्य और कोरस का किया अभ्यास
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नृसिंह कल्याण समिति नृसिंहबाड़ी में दिशा बालरंग कार्यशाला में नाटक तीलू रौतेली के अलावा नृत्य और कोरस की रिहर्सल शुरू हो गई है। समापन अवसर पर रविवार दो जुलाई को दोपहर दो बजे से उदयशंकर नाट्य अकादमी फसलीमा में बच्चे प्रस्तुति देंगे।
कार्यशाला की प्रमुख प्रस्तुतियों में गढ़वाल की प्रसिद्ध लोक गाथा तीलू रौतेली नाटक का मंचन है। इस वीरगाथा को हिंदी नाटक का स्वरूप प्रदान कर बच्चों को अभ्यास कराया जा रहा है। वीरगाथा को आंचलिक स्वरूप देने के लिए गढ़वाली और कुमाउंनी गीतों का अभ्यास भी बच्चों को कराया गया है। 16 जून से कार्यशाला सुबह और शाम दो सत्रों में चल रही है। इस दौरान दिशा के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी, प्रशिक्षक नरेश बिष्ट, आलोक वर्मा, उमाशंकर, देवेंद्र भट्ट, ममता वाणी, चंद्रेश थापा, आकाश थापा, शेखर कुमार, चंदन लाल, विजय उप्रेती, दीपक रावत ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया। ब्यूरो