{"_id":"6918c4df4d97ae424d0a6d1d","slug":"120-lakh-rupees-cheated-on-the-pretext-of-giving-5000-rupees-almora-news-c-232-1-ha11012-136454-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 5000 देने के बहाने ठगे 1.20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 5000 देने के बहाने ठगे 1.20 लाख रुपये
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। एक कॉलर ने खुद को परिचित बताकर युवती को झांसे में लिया और 1.20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम जेठुवा, पोस्ट भगोती निवासी कविता आर्या (28) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अक्तूबर की दोपहर लगभग तीन बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। कॉलर ने अपना नंबर बताया और कहा कि उसने उसके पिता को 5000 रुपये देने हैं। इसी दौरान पीड़िता के फोन पर 50 हजार रुपये आने का संदेश प्राप्त हुआ। कॉलर ने इसे आधार बनाकर युवती से 45 हजार रुपये वापस भेजने के लिए कहा। भरोसा करते हुए पीड़िता ने यूपीआई के माध्यम से कई किस्तों में कुल 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद कॉलर ने बहाना बनाकर कहा कि रुपये प्राप्त नहीं हुए हैं। जब पीड़िता ने दोबारा फोन किया तो कॉलर ने कॉल उठाना बंद कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली चौखुटिया में तहरीर देकर साइबर ठग के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
ऐसे बचें साइबर ठगी से
- अनजान नंबर से आने वाले फोन या संदेश पर भरोसा न करें
- किसी भी स्थिति में यूपीआई या ऑनलाइन पेमेंट करके पैसे न भेजें
- बैंक या सरकारी विभाग कभी भी फोन पर पैसे मांगने या ओटीपी/ यूपीआई रिक्वेस्ट स्वीकार करने के लिए नहीं कहते
- किसी संदिग्ध कॉल की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन पर दें
- सोशल मीडिया या एसएमएम में आए फर्जी लिंक पर क्लिक न करें
इनसेट कोट-
साइबर ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। लोग साइबर ठगी का शिकार न हों, इसके लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। -देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा