फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   119 Corona Cases In Almora

अल्मोड़ा जिले में 119 कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
119  Corona Cases In Almora
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में कोरोना जांच करते कर्मचारी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में शनिवार को कुल 212 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा जिले में 119 तो बागेश्वर में 93 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुुसार शनिवार को अल्मोड़ा जिले के हवालबाग में छह, भैंसियाछाना में पांच, ताड़ीखेत में 26, द्वाराहाट में 13, धौलादेवी में 33, चौखुटिया में 19, सल्ट में एक, भिकियासैंण में 19, देघाट में दो और रानीखेत में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अभी 546 सक्रिय केस हैं। जिला अस्पताल में भी शनिवार को एक डॉक्टर सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इधर मौसम बदलने से अस्पतालों में भी सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी 170 और महिला अस्पताल की ओपीडी 35 पहुंची। वहीं, बागेश्वर में बागेश्वर में शनिवार को 93 संक्रमित मिले हैं। 50 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। शनिवार को जांच के लिए 531 सैंपल भेजे गए। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि जिले में वर्तमान में 433 सक्रिय मामले हैं। छह संक्रमितों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। 427 मरीज घर में आइसोलशन पर हैं। जिले में 56 लोगों की मृत्यु कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन

31 को होगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान
अल्मोड़ा। कोविड टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 31 जनवरी को जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान का आयोजन करेगा। सीएमओ आरसी पंत ने बताया कि इस अभियान में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर, 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को पहली, दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके साथ ही सामान्य निर्वाचन में लगे कार्मिकों, स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से ऊपर के नागरिकों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। अभियान विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर चलाया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वह अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed