{"_id":"5cb4c638bdec2213f32f906a","slug":"11555351096-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में संतुलन के लिए ध्यान जरूरी : कमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में संतुलन के लिए ध्यान जरूरी : कमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा चितैली में आयोजित योग शिविर में हवन यज्ञ के साथ ही योग प्राणायाम की जानकारी दी गई। इस मौके पर योगपीठ की राज्य कार्यकारिणी सदस्य कमला रेखाड़ी ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास कराया।
इस मौके पर उन्होंने ध्यान को जीवन में संतुलन के लिए जरूरी बताया। कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। योगपीठ से पहुंचे 71 साल के महेंद्र सिंह नेगी और पुष्पा नेगी ने खुशहाल जीवन के लिए योग को महत्वपूर्ण बताते हुए कई अभ्यास कराए।
इससे पहले आयोजित हवन यज्ञ में मुख्य यजमान बीडीसी सदस्य खुशाल सिंह नेगी, चंदन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान प्रभा देवी, उमा देवी, कलावती देवी, मंजू, सुमन, भावना आदि कई लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने पहली बार आयोजित पतंजलि के आयोजन में उत्साह से भाग लिया।