{"_id":"5b05a5224f1c1b1b5e8b6a29","slug":"111527096610-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कैंटीन स्मार्ट कार्ड नहीं बनने से कई पूर्व सैनिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कैंटीन स्मार्ट कार्ड नहीं बनने से कई पूर्व सैनिक परेशान
Updated Wed, 23 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिक लीग की बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 99 माउंटेन ब्रिगेड सीएसडी कैंटीन अल्मोड़ा में पूर्व सैनिकों के नए कैंटीन स्मार्ट कार्ड नहीं बनने से उन्हें सामान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से कई पूर्व सैनिक कैंटीन आ रहे हैं, लेकिन उन्हें सामान के बगैर लौटना पड़ रहा है। इससे उनका समय और धनराशि खर्च हो रही है। वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों के नए कैंटीन स्मार्ट कार्ड शीघ्र बनाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कई पूर्व सैनिकों के नए कैंटीन स्मार्ट कार्ड नहीं बने हैं। इस कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लीग के अध्यक्ष दीपक कुमार टम्टा और सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने कैंटीन आफिसर से पूर्व सैनिकों के नए कैंटीन स्मार्ट कार्ड शीघ्र बनाने की मांग की।
इस मौके पर पूर्व सैनिक बीएस देवड़ी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया। बैठक में लीग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल सिंह मेहता, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एनएस कनवाल, राजेंद्र सिंह शाही, जेजेएस बिष्ट, एमएस अल्मिया, सुधीर कुमार जोशी, दीवान राम, एमएस बिष्ट, जीएम जोशी, जीवन नाथ वर्मा, उम्मेद सिंह, एसएस बिष्ट, घनानंद जोशी, मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।