{"_id":"5aaaaaf44f1c1bb1758b5a33","slug":"111521134324-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफा इलेवन की टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफा इलेवन की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्टेडियम में आयोजित अल्मोड़ा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहला क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। राफा इलेवन की टीम ने नेगी इलेवन को 85 रन से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
बल्लेबाजी करने उतरी राफा इलेवन की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जिसमें पंकज ने 26 गेंदों में 44 बनाए। पंकज कर्नाटक ने 31 रन का योगदन दिया। नेगी इलेवन की ओर से कमलेश और चंदन ने तीन-तीन विकेट लिए।
जवाब में नेगी इलेवन की टीम 92 रन पर सिमट गई। राफा इलेवन ने मैच 85 रन से जीत लिया। पंकज ने तीन और सलमान ने दो विकेट लिए। राफा इलेवन के पंकज मैन ऑफ द मैच रहे। मैच के अंपायर क्षितिज पांडे, लोकेश तिवारी और स्कोरर बबीता चौबे थीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि खत्याड़ी के ग्राम प्रधान हरीश कनवाल, ललित बिष्ट, किशन लल, राजेंद्र राणा, चंदन लटवाल, पंकज बिष्ट, गणेश वर्मा आदि मौजूद थे।