{"_id":"5a8852214f1c1b4f588b91ea","slug":"111518883361-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से अल्मोड़ा में बनने लगेंगे पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से अल्मोड़ा में बनने लगेंगे पासपोर्ट
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
passport
- फोटो : demo
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आज से पासपोर्ट बनाने का काम शुरू हो जाएगा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा रविवार को यहां मुख्य डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केंद्र का शुभारंभ करेंगे। पासपोर्ट कार्यालय में कैमरे आदि लगा दिए गए हैं और उद्घाटन के साथ ही पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
मालूम हो कि अभी तक अल्मोड़ा और आसपास के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती थी। यहां मुख्य डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय तैयार हो चुका है। लोगों के पासपोर्ट बनाने के लिए देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय से कर्मचारियों की टीम भी यहां पहुंच चुकी है। रात तक क्षेत्रीय पास पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा भी अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। ब्यूरो