फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला

आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला

Thu, 11 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला
अल्मोड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत 12 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



जिले के विभिन्न क्षेत्रों के आंगनबाड़ी कर्मचारी बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। बस स्टेशन से चौघानपाटा गांधी पार्क तक जुलूस निकाला। गांधी पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकारी कर्मचारी की घोषणा होने से पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 18 हजार रुपये और सहायिका को नौ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाए।
विज्ञापन


मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बराबर मानदेय का भुगतान देने की मांग की। आंगनबाड़ी कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा के तहत पीएफ पेंशन, ग्रेच्युटी और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बीमा राशि के लाभ में बढ़ोतरी करते हुए छह लाख तक बीमा करने, मासिक रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने का खर्च उपलब्ध करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के उम्र का बंधन हटाते हुए शत प्रतिशत पदोन्नति करने, मानदेय और पोषाहार राशि का भुगतान प्रतिमाह समय पर करने, दुर्गम और कठिन क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों को अतिरिक्त भत्ता देने, एक मुश्त ग्रीष्म कालीन और शीत कालीन अवकाश देने, जिले में मानदेय का भुगतान सभी ब्लॉकों में प्रति माह समान रूप से करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने 15 वर्ष की सेवाएं पूर्ण कर ली हैं उन्हें वरिष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ आंगनबाड़ी सहायिका पद पर तैनाती दी जाए। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।


जुलूस में जिलाध्यक्ष गीता गोस्वामी, जिला मंत्री उमा जोशी, चंद्रा नेगी, उमा जोशी, कमला खोलिया, संगीता साह, गीता बिष्ट, कमला उप्रेती, गीता गोस्वामी, कमला तिवारी, सावित्री रावत, दीपा लटवाल, प्रेमा कांडपाल, हीरा राठौर, दीपा देवी, जानकी फत्र्याल, ललिता बिष्ट, आनंदी फर्त्याल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed